लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
विवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर ठगी से रहें सतर्क
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क, जयपुर (आर.एन. सांवरिया)
शादी-ब्याह के इस सीज़न में साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका निकाल लिया है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने लोगों को चेताया है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या ईमेल पर मिलने वाले “आमंत्रण.apk” नामक ई-निमंत्रण लिंक पर क्लिक न करें। यह फाइल असल में एक खतरनाक मैलवेयर है, जो मोबाइल को हैक कर सकती है।
डीआईजी साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि ठग इस फर्जी ऐप को शादी का ई-निमंत्रण या लोकेशन लिंक बताकर भेजते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इसे इंस्टॉल करता है, यह एप्लिकेशन मोबाइल के एसएमएस, कैमरा, कॉन्टैक्ट्स और फाइल्स तक पहुंच बना लेता है और बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी चुरा लेता है।
पुलिस ने दीं 5 जरूरी सुरक्षा सलाह:
-
किसी भी ई-निमंत्रण या गिफ्ट लिंक पर क्लिक करने से पहले भेजने वाले की पहचान सुनिश्चित करें।
-
Install from unknown sources विकल्प को मोबाइल सेटिंग्स से Disabled रखें।
-
ऐप हमेशा सिर्फ गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।
-
अपने मोबाइल में विश्वसनीय एंटीवायरस या सिक्योरिटी ऐप रखें।
-
किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल को तुरंत डिलीट करें।
शिकायत करें:
अगर आप इस तरह की ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत संपर्क करें —
साइबर हेल्पलाइन: ☎️ 1930
ऑनलाइन शिकायत: cybercrime.gov.in
पुलिस हेल्पडेस्क: 9256001930, 9257510100













































