रेवदर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 251 महिलाएं एक जैसी पोशाक में बनीं आकर्षण

सिरोही , रेवदर | (तुषार पुरोहित) रेवदर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार शाम आस्था और भक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। कस्बे में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ 251 महिलाएं एक जैसी पोशाक में शामिल होकर आकर्षण का केंद्र बनीं।


हनुमान मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा

शोभायात्रा की शुरुआत हनुमानजी मंदिर रेवदर से हुई। इस दौरान श्रद्धालु पवनपुत्र हनुमान के भजनों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते नजर आए।


मुख्य मार्गों से गुजरी यात्रा

शोभायात्रा बूढ़ेश्वर चौक, ठाकुरजी मंदिर, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, सियाराम कुटिया, नया बाजार और राणा चौक सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची।
पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।


251 महिलाओं की सहभागिता बनी आकर्षण

इस बार शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 251 महिलाओं की समान पोशाक में सहभागिता रही। मातृशक्ति भक्ति भाव के साथ भजनों पर झूमती नजर आई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


महाआरती और भजन संध्या

समापन पर मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया और प्रसादी वितरित की गई। देर रात भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे।


पुलिस व्यवस्था रही मुस्तैद

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के एएसआई प्रकाश, गोविंदलाल सहित जाब्ता पूरे मार्ग पर तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।


हनुमान जन्मोत्सव की यह शोभायात्रा रेवदर में आस्था, उत्साह और सामूहिक भक्ति का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here