रेलवे इलेक्ट्रफिकेशन के 100 साल पूरे

0
142
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया

अजमेर (नितिन मेहरा)। भारतीय रेल में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के गौरवमयी 100 वर्ष पूर्ण होने पर रेलवे मे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया | भारतीय रेल में आज़ादी से पूर्व दिनांक 03.02.1925 को प्रथम इलेक्ट्रिक गाड़ी का संचालन बंबई व कुर्ला स्टेशनों के बीच किया गया था | इस प्रकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों का संचालन करते हुए भारतीय रेल को 100 वर्ष पूर्ण हो गये है | इस उपलक्ष में अजमेर डिवीजन के टी.आर.डी डिपो अजमेर द्वारा अजमेर स्टेशन पर सेफ़्टी सेमीनार, विद्युत आघात उपचार एवं सतर्कता रैली आयोजन किया गया |

जिसमें स्टेशन मास्टर, रेल कर्मियों एवं यात्रिजनों को विद्युत सतर्कता संबंधित जानकारी दी गयी | उक्त रैली एवं सेमीनार का आयोजन वरिष्ठ मण्डल बिजली इंजीनियर भगवान सहाय एवं एस. एस. ई. नीरज सैनी, जितेंद्र सिंह, अंकित अग्रवाल एवं टी.आर.डी कर्मचारियों द्वारा किया गया | वर्तमान में अजमेर डिवीजन में लगभग सभी गाड़ियों का संचालन इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर किया जा रहा है |

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here