- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर।
ब्यूरो चीफ : मनजीत सिंह
श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी राजाराम धारणिया तथा सहायक चुनाव अधिकारी श्याम सुंदर सहारण एवं रणवीर बिश्नोई की देखरेख में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसके बाद देर शाम चुनाव परिणाम घोषित किए गए।
चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर एडवोकेट जितेंद्र सोनी निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार तथा सचिव पद पर प्रवीण गौड़ को विजय प्राप्त हुई।
परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए बार एसोसिएशन के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।
- Advertisement -
















































