राष्ट्रीय लोक अदालत में 21 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

0
97
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

₹2.20 करोड़ के बैंक मामलों में समझौता

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उनियारा में शनिवार को तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. सुरभि सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित एवं प्री-लिटीगेशन प्रकरणों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए विशेष प्रयास किए गए।

तालुका विधिक सेवा समिति के कनिष्ठ सहायक बनवारी ने बताया कि लोक अदालत के दौरान पक्षकारों को आपसी समझाइश, संवाद एवं सहमति के आधार पर विवादों का समाधान करने के लिए प्रेरित किया गया। न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकार के कुल 21 प्रकरणों का राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया। इससे पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिलने के साथ समय और धन की भी बचत हुई।

इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के प्री-लिटीगेशन मामलों में भी उल्लेखनीय सफलता मिली। बैंकिंग संस्थाओं से जुड़े मामलों में आपसी सहमति के आधार पर कुल ₹2,20,85,000 राशि के प्रकरणों का समझौते के जरिए निस्तारण किया गया।

डॉ. सुरभि सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक प्रतिनिधियों एवं न्यायालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने आमजन से लोक अदालतों का अधिकाधिक लाभ उठाने और आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने की अपील की।

इस अवसर पर रीडर पवन शर्मा, तालुका विधिक सेवा समिति के कनिष्ठ सहायक बनवारी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here