लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: नितिन मेहरा, अजमेर
पुष्कर मेले में खाद्य सुरक्षा का बड़ा अभियान: 21 नमूने लिए, 10 चालान जारी
अजमेर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग कंट्रोल राजस्थान, डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर अजमेर जिला प्रशासन ने पुष्कर मेले में विशेष निरीक्षण किया। फूड सेफ्टी टीम ने दो दर्जन से अधिक स्टॉल और दुकानों का निरीक्षण कर 21 खाद्य नमूने लिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया कि मैसर्स सवारिया डेयरी से 100 लीटर अवधिपार कोल्ड ड्रिंक और 60 किलो पुरानी चासनी, गुलकंद, शरबत व चॉकलेट्स नष्ट करवाई गई।
टीम ने मेले और आसपास के स्टॉल एवं रिसॉर्ट्स में मसाले, मैदा, आटा, पनीर, मालपुआ और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कोटपा एक्ट का उल्लंघन करने पर 10 चालान भी जारी किए गए। स्टॉलधारियों को ताजा भोजन परोसने, दूषित सामग्री न इस्तेमाल करने, सफाई बनाए रखने और फूड लाइसेंस प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा, अजय मोयल, आनंद कुमार, दीपक कुमार, राजेश त्रिपाठी, राजेंद्र शर्मा और सहायक राजकुमार इंदौरिया शामिल थे।













































