लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
क्रिकेट के जुनून से गूंजा मैदान, दर्शकों की उमड़ी भारी भीड़
राजसमंद | गौतम शर्मा
राजसमंद जिले के पिपली अहिरान में आयोजित 6 दिवसीय वैष्णव बैरागी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को खेल मैदान रोमांच और उत्साह से सराबोर नजर आया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
सी ग्रुप के मुकाबलों में दिखा दमदार खेल
आयोजक राधेश्याम वैष्णव एवं जगदीश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सी ग्रुप के अंतर्गत कुल सात मुकाबले खेले गए, जिनमें टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
-
पहले मुकाबले में एसबीएम ने गोवलिया को पराजित किया।
-
दूसरे मैच में अपोलो ने जग केसरी को हराया।
-
तीसरे मुकाबले में डिंगरोल ने चारभुजा पर जीत दर्ज की।
-
चौथे मैच में सियाणा ने नाथद्वारा को मात दी।
-
पांचवें मुकाबले में एसबीएम ने चारभुजा को हराया।
-
छठे मैच में अपोलो ने नाथद्वारा पर विजय प्राप्त की।
-
सातवें एवं अंतिम मुकाबले में डिंगरोल ने गोवलिया को पराजित कर दिन का समापन जीत के साथ किया।

खिलाड़ियों का सम्मान, दर्शकों का उत्साह
प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वैष्णव समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जो तालियों, जयकारों और उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाती नजर आई।
समाजजनों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह
प्रतियोगिता के दौरान वैष्णव समाज के कई गणमान्य अतिथियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों के खेल की सराहना की और विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन मैदान पर खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का वातावरण बना रहा।

















































