NH-89 पर कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

0
62
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/रियांबड़ी (प्रदीप कुमार डागा) रियांबड़ी क्षेत्र में गुरुवार सुबह पादूकलां और डोडियाना के बीच स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 89 (NH-89) पर एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक को भी नुकसान पहुंचा। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर पादूकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और असावधानी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाने एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here