- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) नागौर लिफ्ट पेयजल योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते रविवार, 19 अप्रैल 2026 को 24 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, इस दौरान नोखा दैया, देशनोक, जोधियासी और जायल सहित विभिन्न पंप हाउसों पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इसके चलते द्वितीय चरण योजना से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
इस शटडाउन का प्रभाव नागौर जिले के नागौर, जायल और डेगाना ब्लॉक के कई गांवों के साथ-साथ पूरे डीडवाना-कुचामन जिले में भी देखने को मिलेगा, जहां रविवार को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे पूर्व में ही आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर लें और जल का उपयोग सावधानी व मितव्ययता के साथ करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
