लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जोधपुर से दयाल सिंह सांखला की रिपोर्ट
जोधपुर मथुरा दास अस्पताल के एमआरआई के चेंजिंग रूम में गार्ड मोबाइल कैमरा लगाकर लंबे समय से रिकॉर्डिंग कर रहा था, आज एम आर आई करवाने आई महिला मरीज को जैसे ही चेंजिंग रूम में मोबाईल कैमरा लगा दिखा, तो महिला ने यह बात अपने परिजनों को बताई, जिस पर उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत शास्त्री नगर थाना पुलिस को की। शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वीडियो चालू हालत में मिला, जिसमें महिला सहित कई अन्य महिलाओं के कपड़े चेंजिंग करते हुए रिकॉर्डिंग मिली। जिस पर पुलिस ने आरोपी गार्ड रहीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
अस्पताल का गार्ड ही कर रहा था मोबाइल से रिकॉर्डिंग
शास्त्री नगर के थाना अधिकारी अधिकारी जुल्फिकार मैं बताया कि वीडियो क्यों बनाता था, कब से बना रहा है, और गार्ड इन वीडियो का क्या दुरुपयोग करता था पुलिस इन तमाम पहलुओं पर काम कर रही है। क्या एमआरआई करने आने वाली महिलाओं को ब्लैकमेल करता था, या फिर वीडियो किसी को बेचता था ,या कहीं सोशल साइट पर डालता था ,या सिर्फ खुद देखता था ,या यार दोस्तों को दिखाता था, अस्पताल प्रशासन भी इसे मिला हुआ है क्या डॉक्टर से नर्सिंग स्टाफ को यह जानकारी थी इन तमाम बातों के बारे में पूछताछ होगी और फिर अलग-अलग धारों में मुकदमा दर्ज होगा। आरोपी के खिलाफ उन्हें धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी । रहीमुद्दीन यहां पर गार्ड का काम करता था और उसने यहां एमआरआई के लिए आने वाली महिलाओं के चेंजिंग रूम में अपना मोबाइल कैमरा छुपा रखा था ,जिसमें महिलाओं के कपड़े बदलते समय रिकॉर्डिंग हो जाए। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन महिला की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया । पुलिस जांच में ही इसकी कपूर का खुलासा होगा । अस्पताल प्रशासन भी इसके खिलाफ कार्रवाई करेगा ,संबंधित एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। लोगों को जैसे ही जानकारी मिली , काफी आक्रोश नजर आया।










































