- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
इंडोनेशिया में आयोजित 27वें इंटरनेशनल होम्योपैथिक सेमिनार में किया गया सम्मानित
रिपोर्टर: संजीव बंसल, कठूमर (अलवर)।
कठूमर उपखंड क्षेत्र के हाल निवासी खेड़ली के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अनूप रॉय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ है।
इंडोनेशिया के बाली में आयोजित 27वें अंतर्राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार में उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
यह सेमिनार केंट फार्मास्युटिकल्स की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें कई देशों के होम्योपैथिक विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
डॉ. रॉय को यह सम्मान होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और रोगियों की सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि से कठूमर क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों और सहयोगियों ने डॉ. रॉय को बधाइयाँ दीं और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
- Advertisement -

















































