लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
चौमहला (झालावाड़)
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर चौमहला में श्रद्धालुओं ने छोटी कालीसिंध नदी के तट पर आस्था की डुबकी लगाई और दीपदान कर पुण्य अर्जित किया। सुबह से ही राजघांट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने सुख, शांति, समृद्धि और मोक्ष की कामना के लिए आटे के दीपक, टांटिया और गत्ते के दोने में 31 दीपक जलाकर नदी में प्रवाहित किए।
इस अवसर पर माता महालक्ष्मी, नृसिंह मंदिर और शिव मंदिर में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
नृसिंह मित्र मंडल गंगधार द्वारा कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था की सराहनीय व्यवस्था की गई।
कार्तिक मास के महत्व को देखते हुए मंडल की ओर से तुलसी पौधों का वितरण कर श्रद्धालुओं से नदी तट को स्वच्छ व पॉलिथीन मुक्त रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी दशरथ नंदन पांडे एवं उनके सहयोगियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
यह आयोजन भक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का सुंदर संगम बना।













































