जमीनी विवाद में छात्रा की हत्या, तीसरे दिन भी नहीं बनी बात, परिजनों का संस्कार से इंकार

0
276
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

करौली से नवीन शर्मा

लड़की के परिजनों का हत्या  का आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

लड़की को धक्का देकर कुंए में गिराया

सपोटरा। सपोटरा के डाबरा गांव में छात्रा की मौत पर परिजनों ने कुंडगांव में सपोटरा सड़क मार्ग पर जाम लगा रखा है। बताया जा रहा है की जमीनी विवाद में छात्रा की हत्या की गई है। जबकि कुछ लोगों का कहना है की जमीनी विवाद में लड़की की कुंए में गिरने से मौत हुई है। परिजनों का आरोप है की जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती शव का न तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।


कुडगांव सपोटरा सड़क मार्ग पर जाम रखा है। प्रशासन और परिजनों के बीच  सहमति नहीं बन पा रही है।  पुलिस प्रशासन के एडिशनल एसपी गुमना राम ,सपोटरा सीईओ कन्हैयालाल चौधरी, सपोटरा थाना अधिकारी धारा सिंह मीणा, मामचारी थाना अधिकारी अभिजीत मीणा ,नया तहसीलदार दिलीप कुमार अग्रवाल मौके पर  है । सभी  अधिकारी समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक सहमति नहीं बनी है। भारी पुलिस बल जाप्ता तैनात है।  कांग्रेस की महासचिव हुकुम बाई मीणा और भाजपा नेत्री गिरिजा मीणा भी पहुंची है।  दोनों का कहना है की सरकार को जो भी आरोपी है गिरफ्तार कर मृतका के परिजनों को न्याय देना चाहिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here