जानलेवा हमले के मामले में नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/कुचेरा | प्रदीप कुमार डागा

नागौर जिले के ग्राम बोड़वा में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते एकराय होकर दूसरे परिवार पर तलवार और लाठियों से हमला किया था।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दलीपराम, जगराम, छगनाराम, अशोक एवं राजेन्द्र के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। घटना में तलवार और लाठियों का इस्तेमाल किया गया।

नागौर पुलिस ने मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here