गाँव को शहर बनाने का विरोध, लामवंद हुए ग्रामीण

0
402
- Advertisement -

 

 

फैसला नहीं बदलने पर चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

विधायक को पत्र लिख कर जताया एकीकरण का विरोध

सर्व समाज ने बैठक करके लिए फैसला

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमंद से गौतमशर्मा

राजसमंद । राजस्थान स्वायत शासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत पेरा फेरी के गांवो को नगर पालिका में शामिल करने की कवायत शुरू हो चुकी है। वहीं उसका विरोध भी लगातार बढ़ता जा रहा है। राजसमंद के नाथद्वारा नगर पालिका के पास बने उपली ओडन गांव को नगर पालिका में शामिल करने का सर्व समाज के ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया है। उपली ओडन के ग्रामीणो ने ग्राम सभा में प्रस्ताव लेकर सक्षम अधिकारी के सामने विरोध भी जाताया हैं। इस संबंध में नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ को भी पत्र लिखा गया है।कल शाम को गांव में सभी लोगों ने एक बैठक कर सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया कि यदि इस अधिसूचना को रद्द नहीं किया जाता है तो पुरी पंचायत के मतदाता अगले चुनाव का बहिष्कार करेंगे।  अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे। अगर इससे भी बात नहीं बनती है तो ग्रामीण बजट सत्र के दौरान राजधानी जयपुर जाकर विधानसभा के बाहर धरना देंगे। उपली ओड़न के ग्रामीणों का मानना है की बड़ी मछली छोटी को खाती है और पंचायत को नगर पालिका में शामिल करने के बाद यहां की उपजाऊ जमीन भी आबादी में चली जाएगी। वहीं भूमाफिया भी पनप जाएंगे। उनका कहना है वे अपने ग्रामीण पारंपरिक जीवन में खुश है और शहरी जीवन की चकाचौंध में नहीं खोना चाहते।

- Advertisement -
Previous articleजौधपुरिया धाम भगवान श्री देवनारायण का लक्खी मेला परवान चढ़ा
Next articleजिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here