श्रीकरणपुर में दर्दनाक हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, जीजा की मौत, 6 घायल

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर (ब्यूरो- मनजीत सिंह)। श्रीकरणपुर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। खरीदारी कर लौट रहे एक परिवार का ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े ट्रॉले से टकरा गया, जिसमें दूल्हे के जीजा की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गांव 3 ओ निवासी सुनील नायक की शादी तीन दिन बाद होनी है। शादी की खरीदारी कर परिवार ई-रिक्शा से वापस लौट रहा था, तभी श्रीकरणपुर के 46 एफ मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर ट्रॉले से टकरा गया।

हादसे में घड़साना निवासी प्रवीण कुमार उर्फ प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा सुनील सहित परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद पुलिस और 108 एंबुलेंस को बार-बार सूचना दी गई, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंची। घायलों को सड़क पर काफी देर तक तड़पना पड़ा। बाद में मीडिया कर्मी तरसेम गरुड़ा ने मानवता दिखाते हुए अपनी कार से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस की देरी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि हादसे के बाद ट्रॉला चालक फरार बताया जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here