लघु पुष्कर मांडकला सरोवर पर धरणीधर भगवान की तृतीय वर्षगांठ सम्पन्न

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उपखंड क्षेत्र के मांडकला सरोवर के तट पर सोमवार को धरणीधर भगवान की पुनः मूर्ति स्थापना एवं डोरा की तृतीय वर्षगांठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे रामायण जी की पूर्णाहुति के साथ हुई। इसके बाद भगवान धरणीधर का विधिवत अभिषेक कर महाआरती की गई। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दोपहर में 21 यज्ञ कुण्डों में पंडित हनुमान प्रसाद गुरुजी एवं पंडित पवन कुमार जोशी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। यह यज्ञ कार्यक्रम लगभग 2 घंटे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसके बाद समाज के 108 गाँव समाज समिति की आमसभा अध्यक्ष रमेश चंद धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 108 गांवों से आए समाज बंधुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे दिन धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से वातावरण पूरी तरह उत्सवमय रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here