सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो पर कार्रवाई, युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो-एन जब्त

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

खींवसर (नागौर)
नागौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए खतरनाक स्टंट वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा स्टंट में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने और स्टंट करने वाले युवक मनीष को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह के दौरान डीजे के पीछे चल रहे जुलूस में आरोपी युवक ने अपनी Mahindra Scorpio-N को खतरनाक तरीके से लहराते हुए चलाया। इस दौरान किए गए स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया तथा स्टंट में उपयोग की गई स्कॉर्पियो-एन गाड़ी को जब्त कर लिया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि इससे न केवल स्वयं की बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। साथ ही, ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here