लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। जिला जयपुर दक्षिण पुलिस ने दो शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। डीसीपी साउथ राजश्री राज के निर्देश पर सांगेनेर सदर थाना, मुहाना थाना और DST साउथ की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें नकबजन और माल खरीदार शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि गिरोह ने सीतापुरा स्थित श्री अरनव ज्वैलरी फैक्ट्री से सोना, चांदी और डायमंड के आभूषण चुराए थे, वहीं मुहाना थाना क्षेत्र में भी नकबजनी की वारदातें हुईं।
पुलिस ने सांगेनेर सदर से सोना-चांदी, डायमंड, स्टोन और 2,42,000 रुपये नगद बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, मुहाना थाना से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात (लगभग 3.5 लाख रुपये मूल्य), 3 मोबाइल और चोरी के नकद से खरीदी गई 1 लाख रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
कार्रवाई में सीआई सांगानेर सदर, DST साउथ प्रभारी विशम्भर और उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच भी की जा रही है।















































