लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ)। जिले में बढ़ते अपराधों की चिंता का आलम है। पदमपुर की धान मंडी रोड पर दिनदहाड़े एक महिला के साथ लूट का प्रयास किया गया। घटना के अनुसार, बाइक सवार युवक ने केनरा बैंक के पास जा रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा छीनने की कोशिश की। अचानक हमले से घबराई महिला ने शोर मचाया, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
हालांकि, इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिले में अवैध धंधे बढ़ते जा रहे हैं और अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं।
पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि CCTV फुटेज से अपराधी की पहचान हो सकेगी। लेकिन सवाल यह है कि क्या पुलिस समय रहते अपराधियों को पकड़कर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रख पाएगी।



















































