भरतपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वाधीनता दिवस

0
104
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ऊर्जा राज्य मंत्री ने किया ध्वजारोहण

राजेन्द्र शर्मा जती, भरतपुर

भरतपुर,  – जिलेभर में 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। केन्द्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने ध्वजारोहण किया, परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।


परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वाधीनता दिवस की परेड में 7 आरएसी के परेड कमाण्डर नेत्रपाल सिंह के नेतृत्व में राजस्थान सशस्त्र पुलिस, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड, भारत स्काउट व गाइड और पुलिस बैंड की टुकड़ियों ने भाग लिया। समारोह में माननीय राज्यपाल का संदेश अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा ने पढ़ा।


शहीद वीरांगनाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

मुख्य अतिथि  नागर ने शहीद वीरांगनाओं —  सुनीता देवी, आशा देवी, माया देवी, रतनदेई, सीमा देवी, शीला देवी, गीता देवी, सूरजमुखी, मुन्नी देवी, जयलता, सुमन और विमला — को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इसके साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 65 अधिकारी-कर्मचारियों और बेहतरीन परीक्षा परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए।


देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुतियां

स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक गायन, राष्ट्रभक्ति गीत और आकर्षक शारीरिक व्यायाम प्रस्तुत कर जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आर्मी स्कूल कंजौली लाइन ने पुलवामा घटना पर आधारित नाट्य-गीत पेश किया, जबकि टीएम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य कर माहौल को रोमांचित कर दिया।


समारोह में प्रमुख हस्तियां

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी, पुलिस महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई, जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया, डीएफओ मानस सिंह, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here