भारतीय नववर्ष एवं सामाजिक समरसता दिवस को लेकर बैठक

0
254
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा कि.रेनवाल में आयोजन

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की राजकीय मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ रेनवाल में सोमवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा की बैठक हुई। इस मीटिंग में पर्यवेक्षक सत्यनारायण शर्मा ( सभाध्यक्ष जिला जयपुर ग्रामीण) एवं नानकराम शर्मा ( प्रदेश संस्कृत प्रतिनिधि) उपस्थित रहे। वहीं मीटिंग की अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष शिवप्रकाश यादव ने की।मीटिंग में चैत्र नवसंवत्सर ( भारतीय नववर्ष ) 30मार्च 2025 एवं सामाजिक समरसता दिवस (14 अप्रैल 2025) के आयोजन की तैयारी पर विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।


इस बैठक मे उपशाखा से वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेम सिंह, उपशाखा मंत्री अशोक कुमार ढाका, राजकुमार देवंदा, अली शेर खान पठान, रामनारायण कुमावत, हरफूल सिंह कुड़ी, मोहनलाल कुमावत, कैलाश चंद जांगिड़, हरि सिंह जाट, भगवान सहाय यादव, आनंदीलाल कुमावत, सोहनलाल कुमावत, मामराज यादव, घनश्याम कुमावत, प्रदीप ढख्खरवाल,बनवारी लाल चौधरी, नंदकिशोर गढ़वाल, महेंद्र सिंह कुमावत, गोगराज चौधरी, पिंकू कुमारी कुमावत, महिला मंत्री पुष्पा देवी, सुनीता सामोता, अर्चना टॉक हंसा पारीक सहित उपशाखा से अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleभगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक पर किया दीप दान
Next articleआशाराम मीना अध्यक्ष बने
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here