बेटियों की चमक से रोशन हुआ मंच, 260 प्रतिभाओं का सम्मान

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रियांबड़ी में मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी का भव्य आयोजन, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

रियांबड़ी/नागौर। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी तैली 53 गोत्र 84 खेड़ा मारवाड़ मेड़ता रियांबड़ी के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह शिक्षा, सामाजिक एकता और बेटियों की उपलब्धियों का उत्सव बन गया। समारोह में करीब 260 प्रतिभाओं एवं 12 नव नियुक्त सरकारी कार्मिकों का सम्मान किया गया। खास बात यह रही कि सम्मानित होने वालों में लगभग 70 प्रतिशत बालिकाएं शामिल रहीं, जिसने समाज में शिक्षा के बढ़ते स्तर और बेटियों के प्रति बदलती सकारात्मक सोच को मजबूती से उजागर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनुस खान, मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरु, पीर योगी लक्ष्मणनाथ जी महाराज सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। समारोह की शुरुआत लाइब्रेरी के उद्घाटन एवं फीता काटकर की गई। इसके बाद अतिथियों का राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

समारोह में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच से वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए युवाओं को निरंतर मेहनत करने और आगे बढ़ने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि यूनुस खान ने कहा कि शिक्षा ऐसा धन है जिसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों के शानदार परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में समाज का नाम रोशन कर रही हैं।

मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरु ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान सामाजिक सौहार्द, शिक्षा जागरूकता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधु, अभिभावक, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here