- Advertisement -
टोंक से कजोड़ गुर्जर की रिपोर्ट
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
टोंक । जिले के गांव दादिया में वन्य जीवों का आतंक देखने को मिला है। बीती रात देवनारायण गुर्जर के बाड़े में वन्य जीवों ने हमला कर 4 भेड़ों को मार दिया और 2 को लेकर जंगल में चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन पाल सोहेला मुकेश चौधरी, वन रक्षक आशीष चौधरी, पशु पालन विभाग से पशु धन सहायक राहुल कुमार,☆ सरपंच प्रतिनिधि शंकर दादिया मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
मौके पर पंचनामा तैयार कर मृत भेड़ों दफनाने जा रहा है।
- Advertisement -










































