अंगदान को बढावा देने के लिए जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों में ली गई शपथ

0
284
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अमरता की ओर एक मानवता पूर्ण कदम है अंगदान: सीएमएचओ डॉ. सी.पी. गोस्वामी

1715 चिकित्साकर्मियों ने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर लिया अंगदान का संकल्प

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) राष्ट्रीय अंगदान दिवस (2-3 अगस्त) के उपलक्ष्य में जिलेभर में अंगदान के प्रति आमजन और चिकित्सा कर्मियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से दो दिवसीय ऑनलाइन अंगदान शपथ अभियान का आयोजन 29 व 30 जुलाई को किया गया। अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग ऑफिसर्स, एएनएम, सीएचओ, आशा सहयोगिनी को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। अभियान को कार्मिकों ने सकारात्मक रूप से अपनाया, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार व बुधवार को कुल 92 नए अंगदान रजिस्ट्रेशन किए गए। इस प्रकार भीलवाड़ा जिले में अब तक कुल 1715 स्वास्थ्यकार्मिकों ने अंगदान के लिए ऑनलाइन संकल्प लिया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.पी. गोस्वामी ने बताया कि अंगदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। एक व्यक्ति अपने अंगदान से 8 जरूरतमंद लोगों को जीवनदान दे सकता है। इस भाव से प्रेरित होकर चिकित्सा संस्थानों में बड़े स्तर पर ऑनलाइन शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंगदान की ऑनलाइन शपथ लेने के लिए नागरिकों को http://notto.abdm.gov.in लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण करने हेतु प्रेरित किया गया। यह शपथ प्रक्रिया सरल, निःशुल्क और बेहद मानवीय है।

सीएमएचओ डॉ. गोस्वामी ने बताया कि अंगदान महादान है यह न केवल शरीर का त्याग है, बल्कि अमरता की ओर एक मानवता पूर्ण कदम है। जो व्यक्ति अंगदान करता है, वह मरने के बाद भी उन लोगों में जीवित रहता है, जिन्हें उसके अंगों से नया जीवन मिलता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी ब्लॉक सीएमएचओ, पीएमओ, सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, कि वे अपने अधीनस्थ स्टाफ को ऑनलाइन शपथ दिलवाना सुनिश्चित करें।

- Advertisement -
Previous articleअंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
Next articleसंघ के वरिष्ठ प्रचारक माणकचंद (भाईजी) पंचतत्व में विलीन
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here