महाकाल मंदिर, जयपुर के कई धार्मिक स्थलों और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी- जैश-ए- मोहम्मद

0
166
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन सहित कई रेलवे स्टेशनों, जयपुर के धार्मिक स्थलों, मध्य प्रदेश में महाकाल मंदिर जयपुर के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ने की धमकी ने प्रशासन की नींद उड़ा दी।

हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन अधीक्षक को भेजी चिट्ठी

दरअसल हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन अधीक्षक को पीले रंग का लिफाफा मिला। लिफाफे में एक पत्र निकाला। पत्र में हनुमानगढ़ पोस्ट ऑफिस की 30 सितंबर की मोहर लगी हुई है । लाइन दार पुराने कागज पर एक पत्र लिखब मिला है, पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद का जिक्र किया गया है और पत्र लिखने वाले ने अपने आप को एरिया कमांडर जैश-ए- मोहम्मद का बताया है । खुद का नाम मोहम्मद सलीम अंसारी जम्मू कश्मीर बताया है । पत्र लिखने वाले ने 30 अक्टूबर को हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन को उड़ने और राजस्थान के कई दूसरे रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ने की धमकी दी गई है पत्र में लिखा है कि वह इस बम धमाके के माध्यम से जम्मू कश्मीर में करने वाले जिहादियों की मौत का बदला लेंगे और राजस्थान और मध्य प्रदेश को खून से रंग देंगे।

2 नवंबर को महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

चिट्टी में खुद को एरिया कमांडर बताने वाले मोहम्मद सलीम अंसारी जम्मू कश्मीर ने लिखा है कि वह 2 नवंबर को उज्जैन महाकाल मंदिर और जयपुर के कई धार्मिक स्थलों सहित कई स्थानों पर एक साथ बम धमाके करेंगे। पत्र पढ़ते ही रेलवे स्टेशन अधीक्षक में स्थानीय पुलिस थाने को सूचना दी ।इसके बाद पूरे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीम में मौके पर पहुंची। जीआरपी ,आरपीएफ, जंक्शन थाना टीम भी मौके पर पहुंची । एसएसपी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली । पुलिस के आला अधिकारियों को भी चिट्टी के बारे में अवगत कराया गया है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डाकघर का भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा है ,कि आखिरकार चिट्टी किसने डाली है। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज ख़ंगाले जा रहे है।

पत्र लिखने वाले ने पत्र के आखिर में खुदा हाफिज राजस्थान मध्य प्रदेश के खून से रंग देंगे लिखा है । इस चिट्ठी के बाद पुलिस को प्रशासनिक हमले में हड़कंप मच गया है पुलिस प्रशासन ने जयपुर तक के आराधिकारियों को इस बात से अवगत करा दिया है इस चिट्ठी को हल्के में रहना भी घातक हो सकता है क्योंकि दिवाली का पर्व नजदीक है ऐसे में यदि चिट्ठी लिखने वाले ने या किसी आतंकी संगठन ने एक दो स्थानों पर भी भीड़ भरे इलाकों में बम धमाके कर दिए तुम्हारी तबाही मच सकती है इसलिए इसे हल्के में नहीं दिया जा सकता

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here