अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

0
80
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

40 वृद्धजनों का किया सम्मान

खैरथल। ( नवीन जेवरिया ) जिला सचिवालय खैरथल में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने मौजूद 40 वृद्धजनों को शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान 8 वृद्धजनों की पेंशन बन जाने पर उन्हें पेंशन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार,श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के विनोद शर्मा,सियाराम गुर्जर सहित भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के अधिकारी व वृद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here