अधूरे उच्च जलाशय को पूरा करावे

0
90
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बर्मा गुर्जर तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के महासचिव ब्रम्हप्रकाश गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर उनियारा उपखंड क्षेत्र के सूंथड़ा ग्राम में पेयजल के उच्च जलाशय के निर्माण को पूरा कराने एवं ग्रामपंचायत मुख्यालय स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत किये जाने की मांग की है ।पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत मुख्यालय सूथड़ा पर ग्राम के लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए उच्च जलाशय का निर्माण करवाया जा रहा है ।जिसे निर्मित होते हुए 9 माह बीत चुके है ।लेकिन जलदायविभाग के अधिकारियों की लापरवाही एवं ठेकेदार की मिली भगत के चलते कार्य पूरा नही किया जा रहा है ।जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।उन्होंने पत्र में कहा है कि ग्राम में चिकित्सा सुविधा के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है जबकि पंचायत मुख्यालय की जनसंख्या करीब 7 हजार से ज्यादा है साथ ही आसपास के लगभग आधा दर्जन छोटे बड़े ग्राम भी जुड़े है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है ।उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किये जाने का आग्रह किया है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here