भरतपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 882 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा गेट थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भरतपुर। भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 882 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। कार्रवाई गुलाल कुंड इलाके में की गई, जहां से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबू सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी गुलाल कुंड, के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे होतम सिंह ने बताया कि मथुरा गेट थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध मादक पदार्थ लेकर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो 882 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here