ट्रक ने छात्रा को मारी टक्कर,घायल अवस्था में जयपुर किया रेफर

0
167
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेंद्र शर्मा- जती ब्यूरो चीफ

भरतपुर – मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित सूरजपोल चौराहे के पास दोपहर को ट्यूशन पढ़ने जा रही साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी,जिससे उसके पैर में चोट लगने से घायल हो गई। राहगीरों ने पास में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया और चालक को पकड़ लिया । उसके बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया है।  सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा।  ट्रक चालक को राहगीरों से छुड़ाकर हिरासत में लिया साथ ही ट्रक को जब्त कर थाने पर खड़ा किया है।

गंभीर घायल छात्रा जयपुर रेफर
जानकारी के मुताबिक गुलाल कुंड निवासी निवासी 12 वर्षीय हिमांशी पुत्री राजेश 6 वी की छात्रा है, जो दोपहर को ट्यूशन पढ़ने साइकिल से जा रही थी। सूरजपोल चौराहे से पहले वाहनों को देख साइकिल से उतरकर पैदल जाने लगी उसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी , जिससे छात्रा के पैर में गंभीर चोटे आई है । हादसे को देख राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और घायल बालिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रेफर कर जहां उसका उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची मथुरा गेट थाना पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त किया है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here