अल्टो कार पलटने से दो महिलाओं की मौत, चार घायल

0
80
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लक्ष्मणगढ़, सीकर । (पूनम विशाल) लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के काछवा गांव में आज सड़क पर अचानक जानवर आने के कारण अल्टो 800 कार पेड़ से टकरा गई ,जिससे कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार जने घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद नेछवा थानाधिकारी रामकिशन यादव पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि दिल्ली निवासी एक परिवार के लोग सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे इसी दौरान काछवा गांव के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराईं जिससे कार में सवार सभी सात जनों को घायल अवस्था में सीकर कल्याण अस्पताल भेजा गया ,जहां 35 वर्षीय निलिमा देवी व 28 वर्षीय महक देवी की मौत हो गई, जबकि गम्भीर रूप से घायल प्रिंस, मधु, मयंक व दक्ष को जयपुर रेफर किया गया। यादव ने बताया कि शवों को सीकर के कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को आने के पोस्ट मार्टम करवाया जाएगा।

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here