लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
महिला मंडल ने आस्था धाम राम रघुनाथ मंदिर में किया भजन-कीर्तन
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा | शहर के मुख्य बाजार स्थित आस्था धाम राम रघुनाथ मंदिर में सोमवार को महिला मंडल की ओर से पोष बड़ा प्रसादी का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान राम रघुनाथ जी को पुए, पकौड़ी, पूरी और कड़ी का भोग अर्पित किया गया।
महिला मंडल की अनीता बढ़ाया ने बताया कि भोग अर्पण के पश्चात महिला भक्तों को प्रसादी जीमाई गई। कार्यक्रम के दौरान पंडित जी द्वारा भगवान की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इस मौके पर मंदिर परिसर में महिला भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। पोष बड़ा प्रसादी के आयोजन में अनीता बढ़ाया, संतोष जांगिड़, शांति खंडेलवाल, अनीता सोनी, प्रीति भट्ट, माया कुमावत, मधु टेलर, राधा रावत, सुमित्रा जांगिड़, राजकुमारी शर्मा, प्रतिभा खंडेलवाल, गायत्री शर्मा, सरिता यादव, ज्योति सैनी, निर्मल खत्री, सुमित्रा भट्ट सहित बड़ी संख्या में महिला भक्त उपस्थित रहीं।










































