लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का निर्णय
अजमेर | नितिन मेहरा
अजमेर | उर्स मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-हैदराबाद उर्स स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 07732, अजमेर-हैदराबाद उर्स स्पेशल रेलसेवा अब दिनांक 27.12.25 के स्थान पर 28.12.25 को नए नंबर 07730 के साथ संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 07730, अजमेर-हैदराबाद उर्स स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) रविवार, 28 दिसंबर 2025 को अजमेर से प्रातः 10:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 23:30 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
यह विशेष रेलसेवा मार्ग में नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, भोपाल, इटारसी, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमत, पूर्णा जंक्शन, नांदेड, मुदखेड़, धर्माबाद, बासर, निजामाबाद, कामारेड्डी, मेडचल, मलकाजगिरि, सिकंदराबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 01 फर्स्ट कम सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 16 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे लगाए जाएंगे।



















































