मीडिया की पहल से हरकत में आया पशुपालन विभाग

0
45
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

झोर में 40 पशुपालकों के 250 मवेशियों का हुआ टीकाकरण

 
राजसमंद।, गौतम शर्मा

राजसमंद। राजसमंद जिले के झोर एवं बागपुरा गांव में पशुओं में खुरपका-मुंहपका जैसी गंभीर बीमारी फैलने से पशुपालकों में चिंता का माहौल बन गया था। पशुपालकों की इस समस्या को मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पशुपालन विभाग सक्रिय हुआ और सोमवार को झोर गांव में व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया गया।

आमेट पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजकुमार भारद्वाज के नेतृत्व में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतपाल मौर्य, पशुधन निरीक्षक पृथ्वीराज सैनी, अंकित मीणा, विकास बेनीवाल सहित विभागीय टीम झोर गांव पहुंची। टीम ने पशुपालकों से संवाद कर उनके बाड़ों में जाकर मवेशियों का टीकाकरण किया।

अभियान के दौरान करीब 40 पशुपालकों के लगभग 250 मवेशियों को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के टीके लगाए गए, जिससे पशुपालकों को बड़ी राहत मिली।

डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भारद्वाज ने बताया कि आमेट क्षेत्र में पशुपालन विभाग में स्टाफ की भारी कमी है। पूरे आमेट उपखंड सर्कल में केवल 5–6 कर्मचारी कार्यरत हैं, वहीं लगातार आयोजित हो रहे विभागीय शिविरों के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार रहता है। इसके बावजूद विभाग ग्रामीण पशुपालकों को राहत देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को बागपुरा गांव में भी टीकाकरण अभियान चलाकर बीमारी की समस्या का समाधान किया जाएगा।

टीकाकरण अभियान के बाद ग्रामीणों और पशुपालकों ने विभागीय टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गोपी लाल, नारायण लाल, बंटी दास वैष्णव, किशन जाट सहित कई पशुपालक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here