लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पांच सूत्रीय मांग पत्र में भर्ती, पदोन्नति और अधिकारों की उठाई आवाज
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
राजस्थान नर्सेज यूनियन (आरएनयू) महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को नर्सिंग निदेशालय स्थापित करने की मांग सहित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में यह मांग पत्र मांडलगढ़ में मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया गया। पत्र में 15000 नई भर्ती की घोषणा पर आभार व्यक्त करते हुए नर्सेज ने निम्नलिखित मांगें रखीं:
-
नर्सिंग निदेशालय की स्थापना,
-
आगामी भर्ती में 10, 20, 30 बोनस अंक का समावेश,
-
नर्सेज को दवा लिखने का अधिकार,
-
नर्सिंग केडर में समय पर पदोन्नति,
-
जिले के सबसे बड़े चिकित्सालय में 400 नर्सिंग पदों पर भर्ती जल्द करने की आवश्यकता।
मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष निरंजन चम्पावत ने बताया कि यह मांग पत्र मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल और मुकेश खंडेलवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजा गया।
इस अवसर पर यूनियन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया, दिनेश खटीक, कार्यकारी अध्यक्ष ललित जीनगर, कोषाध्यक्ष अंकित काबरा, प्रवक्ता गिरिराज लढ़ा, उपाध्यक्ष कुलदीप आर्य, और सीनियर नर्सिंग ऑफीसर जयप्रकाश एवं विनोद सोनी शामिल रहे।











































