दिवाली पर सरकार ने दी ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति

0
167
- Advertisement -

जयपुर । राजस्थान सरकार ने व्यापारियों और लोगों की भावनाओं को देखते हुए प्रदेश में दिवाली पर ग्रीन आतिशबाजी करने की अनुमति दे दी है ।राज्य सरकार के गृह विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार दीपावली ,ग्रुपर्व , क्रिसमस,न्यू ईयर पर आतिशबाजी करने की छूट रहेगी ।एनसीआर में प्रतिबंध लागू रहेगा। सरकार ने आतिशबाजी के लिए सुबह 6 से रात के 8:00 बजे तक का समय निर्धारित किया है । व्यापारी आतिशबाजी की अनुमति मांग रहे थे। पूरे राजस्थान को देखा जाए तो प्रदेश में करोड़ों का कारोबार पटाखों से होता है । ऐसे में बहुत सारे व्यापारी है जो पहले से ही माल खरीद कर रखते हैं । यदि सरकार उनको अनुमति नहीं देती तो उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता। बहुत सारे पटाखा व्यापारी कोरोना काल में वैसे ही परेशान थे। अब लोग अपना पर्व भी मना सकेंगे और व्यापारी पटाखे बेच सकेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जताया आभार

दिवाली पर पटाखा बेचने और छोड़ने की अनुमति मिलने पर व्यापारियों ने खास तौर पर पटाखा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया और आभार जताया। व्यापारियों ने कहा की सरकार के आदेश से राज्य में 20 लोगों को रोजगार मिलेगा ।पटाखा व्यापारी बर्बाद होने से बच सकेंगे। आपको बता दें कि दिवाली पर करोड़ों के पटाखे बेचे जाते हैं।

- Advertisement -
Previous articleडेंगू ने पसारे पैर,मुख्यमंत्री गहलोत ने की सावधानी बरतने की अपील
Next articleशौच के लिए गई युवती से गैंगरेप
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here