लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नवाचार ही अर्थव्यवस्था और समाज का विकास इंजन है। युवाओं के नवाचार से राजस्थान को तकनीक और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनाया जाएगा। सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है और प्रदेश में तकनीकी प्रगति का नया अध्याय लिखा जा रहा है।
शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘नवाचार दिवस-स्टार्टअप कॉन्क्लेव’ में मुख्यमंत्री ने 333 चयनित स्टार्टअप्स को 10.79 करोड़ रुपये की फंडिंग वितरित की। उन्होंने राजस्थान डिजिफेस्ट के टीजर और हैकाथॉन का भी लोकार्पण किया।
-
I-Start Rajasthan: 7,200+ स्टार्टअप पंजीकृत, 1,000 करोड़ रुपये का निवेश, 42,500+ रोजगार सृजित
-
महिला नेतृत्व: 2,600+ स्टार्टअप्स का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं
-
छात्र स्टार्टअप्स: 288 स्टार्टअप्स का नेतृत्व विद्यार्थी कर रहे हैं; 1.16 लाख छात्र पंजीकृत
-
डिजिफेस्ट 2026: 10,000+ प्रतिभागी, 500+ निवेशक, 300 प्रदर्शक, 200 वक्ता, 100 स्टार्टअप पिच
-
नीतिगत पहलें: अटल इनोवेशन स्टूडियो, AVGX-XR पॉलिसी (एनिमेशन, गेमिंग, XR), लर्न अर्न एंड प्रोग्रेस (LEAP) प्रोग्राम

राजस्थान: नवाचार और निवेश का हब
-
3 सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग में युवाओं को प्रशिक्षण
-
राज्य में स्टेट स्किल पॉलिसी के तहत डेढ़ लाख युवाओं को 2 साल में प्रशिक्षण
-
राइजिंग राजस्थान समिट: 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू, निवेश में तेज़ी
-
सरकारी नौकरियां: 92,000 युवाओं को नियुक्ति; निजी क्षेत्र: 2.5 लाख+ रोजगार

भविष्य की योजना
-
वर्ष 2030 तक राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य
-
अक्षय ऊर्जा, वेस्ट टू एनर्जी, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, पर्यटन और खनन में निवेश के अवसर
-
डेटा सेंटर नीति, डिजिटल गवर्नेंस और स्टार्टअप अनुकूल नीतियों के माध्यम से युवा उद्यमिता को प्रोत्साहन

कार्यक्रम में सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, आईटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उद्यमी उपस्थित रहे।















































