लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर।
संवाददाता: ब्रजकिशोर पारीक
दिव्यांग शिविर रामबाग परिसर में 9 जनवरी से शुरू — तीन दिनों तक मिलेगा निःशुल्क उपकरण और विशेषज्ञ सेवाएँ
जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से भारत सेवा संस्थान, भारत सेवा फाउण्डेशन एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय मेगा दिव्यांग शिविर का आयोजन जोधपुर में होने जा रहा है। यह शिविर 9 जनवरी से 11 जनवरी तक रामबाग परिसर (महामंदिर रेलवे स्टेशन के सामने) आयोजित होगा। प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दिव्यांगजन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
9 दिसंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
संस्थान प्रभारी नरपत सिंह कच्छवाहा ने बताया कि शिविर हेतु पंजीकरण भारत सेवा संस्थान प्रांगण में
9 दिसंबर से प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा।
शिविर में उपलब्ध निःशुल्क सेवाएँ
इस मेगा शिविर में दिव्यांगजन को निम्नलिखित उपकरण और सेवाएँ निःशुल्क प्रदान की जाएंगी—
-
ट्राईसाइकिल
-
व्हीलचेयर
-
कैलिपर्स
-
बैसाखी
-
जयपुर फुट टीम द्वारा कृत्रिम हाथ-पांव
-
अत्याधुनिक कंप्यूटरीकृत मशीन से नेत्र जांच
-
निःशुल्क चश्मे
-
कान की ऑडियोमेट्री जांच
-
पंजीकृत दिव्यांगजन को कान की मशीन का वितरण
यह शिविर जोधपुर जिले के दिव्यांग नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।










































