लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों ने किया अवलोकन
जयपुर । प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 के अवसर पर जेईसीसी, जयपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम के तहत राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ‘प्रगति पथ’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव भी मौजूद रहे तथा उन्होंने प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन किया।
प्रदेश की प्रगति और पहचान को दर्शाती थीम आधारित प्रदर्शनी
‘प्रगति पथ’ प्रदर्शनी में राजस्थान के बहुआयामी विकास को विभिन्न थीम और पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रमुख आकर्षण में शामिल थे—
-
प्रदेश का बदलता औद्योगिक परिदृश्य
-
जल सुरक्षा एवं सततता
-
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)
-
स्वस्थ राजस्थान – खुशहाल राजस्थान
-
शिक्षित भारत – डिजिटल भारत
-
राजस्थान रिफाइनरी परियोजना
-
खनन क्षेत्र की उपलब्धियाँ
-
इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी विकास
-
हमारी विरासत – हमारी पहचान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विकास यात्रा और प्रगति के आंकड़ों की जानकारी केंद्रीय मंत्रियों को दी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भूपेन्द्र यादव ने राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही तेज़ प्रगति की सराहना की।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
उद्घाटन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, अन्य मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।










































