लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ
श्रीगंगानगर – खबर श्रीकरणपुर से है। यहां आज खुशी एनक्लेव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलकरण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली की तैयारियों और चुनाव आयोग द्वारा करवाई जा रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया, पूर्व प्रधान अवतार सिंह बराड़, पूर्व चेयरमैन राजकुमार वाल्मीकी, पार्षद भंवर लाल, ओम सैन, रामचंद्र बिस्सा, जसवंत सिंह, जितेंद्र कुमार, रमेश दायमा, जोगेंद्र सिंह, सुखचेन सिंह, संदीप कुमार, लक्ष्मण नायक, कप्तान सिंह, श्रृंगार सिंह, रामचंद्र, गुरप्रीत सिंह चहल, लवीश मोहनपुरिया, शेरा राम, नरेंद्र झोरड़, चिरंजीलाल, दीवानचंद, मंगत ग्रोवर, पवन चावरिया, मानव, राजकुमार, हंस राज लेखेसर, गणेश, नीरज रेवाड़, प्रदीप सुमन, मोहन कल्याणा, बगीचा सिंह, पूर्व पार्षद अल्लाबख्श, जगन नाथ, दीपक कुमार, पूर्ण कंबोज, तरसेम सिंह, कृष्ण रेवाड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




















































