लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ)।
श्रीगंगानगर। प्रदेशभर में प्रस्तावित बार संघ चुनाव 2025-2026 को लेकर श्रीकरणपुर बार रूम में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष एडवॉकेट दलजीत सिंह ने की।
बैठक में वर्ष 2025-2026 के लिए बार संघ की कार्यकारिणी चुनाव करवाने हेतु एडवॉकेट कुलदीप सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी और एडवॉकेट गौरव बिश्नोई को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी कुलदीप सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पदों के चुनाव की प्रक्रिया का शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा। इसमें नामांकन, नामांकन जांच, मतदान और परिणाम की तारीखें शामिल होंगी।
उन्होंने बार संघ के सभी अधिवक्ता सदस्यों से अपील की कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को लोकतांत्रिक और शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में सहयोग करें।


















































