“महवा में जनसैलाब! उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भव्य रोड शो — जगह-जगह पुष्पवर्षा

0
103
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
महवा में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भव्य रोड शो
कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भी रहे साथ में मौजूद
दौसा। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के आज महवा (महुआ) आगमन पर असीम उल्लास और उमंग से भरा भव्य रोड शो आयोजित किया गया।
महवा विधानसभा क्षेत्र में हुए इस ऐतिहासिक स्वागत में क्षेत्रवासियों, विभिन्न संगठनों और कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। लोगों का उत्साह देखकर पूरा शहर स्वागत के रंग में डूबा नजर आया।
रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार, तथा मंचों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर स्वागत व्यवस्था के लिए जेसीबी मशीनों की मदद से विशेष मंच तैयार किए गए। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नारे लगाए और उपमुख्यमंत्री को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा—
“महवा की देवतुल्य जनता और संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा मिले इस अद्भुत स्नेह और आशीर्वाद से मन प्रसन्नता से भर गया। आप सभी के इस आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार।”
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा तथा महवा विधायक राजेंद्र मीणा भी उनके साथ उपस्थित रहे।
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का भी कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। जगह-जगह दोनों नेताओं के सम्मान में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे देखकर दोनों नेता भावुक और गदगद हो उठे।
कार्यक्रम के दौरान महवा क्षेत्र की जनता ने एक स्वर में विकास और समरसता के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here