लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
4 जनवरी 2026 को बैरवा दिवस मनाने का निर्णय
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
रविवार को बैरवा महासभा तहसील शाखा उनियारा की बैठक श्री देहलवाल जी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महर्षि बालीनाथ जयंती एवं बैरवा दिवस आगामी 4 जनवरी 2026 को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।
बैठक में समाज से जुड़े पदाधिकारियों व वरिष्ठ जनों ने निर्णय लिया कि इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, नवनियुक्त एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारियों तथा समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों—जैसे मृत्यु भोज, नशा, जुआ समेत अन्य सामाजिक बुराइयों—पर रोक लगाने एवं इसके लिए जागरूकता बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण बेरवा (अध्यक्ष, उनियारा) ने की। बैठक में मुख्य रूप से
जुगल किशोर बेरवा (संरक्षक), जगदीश (उपप्रधान), हरिनारायण (अध्यापक), महेंद्र बैरवा (पूर्व पार्षद), सुवालाल बैरवा (अध्यापक), नरेंद्र बैरवा, विनोद बैरवा, राजू लाल (अलीगढ़), पोखर बाजोलिया, शंकर लाल सुथड़ा, हरिनारायण, धन्नालाल, सतवीर, ज्ञानचंद, राजू लाल, मदन, राहुल (कोषाध्यक्ष), संजय बैरवा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

















































