- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सेमारी (सलुम्बर) कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत सलुम्बर जिले में पहली बार जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा की गई है। बार एसोसिएशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता परमानंद मेहता को जिले का पहला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
परमानंद मेहता लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और उन्होंने पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पीसीसी सदस्य सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मेहता की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
- Advertisement -



















































