- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सेमारी (सलुम्बर):
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर पंचायत समिति सलुम्बर परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर डीएम अवधेश मीना, एडीएम डॉ. दिनेश रॉय सापेला सहित अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा एवं जनजातीय नायकों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा जनजातीय संस्कृति, इतिहास और योगदान से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
- Advertisement -
















































