- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सेमारी (सलुम्बर)।
एकादशी के पावन अवसर पर सेमारी और बड़ावली गांव के श्री ठाकुरजी मंदिर, श्री राधा-कृष्ण मंदिर एवं शिव मंदिर में महिलाओं द्वारा भक्ति भजनों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने शांति, समृद्धि और सद्भावना की कामना करते हुए भक्ति गीत गाए।
मंदिर के पुजारियों ने एकादशी व्रत के धार्मिक महत्व और इसके पुण्य लाभ के बारे में श्रद्धालुओं को बताया। भक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
- Advertisement -















































