पंजाब के बाद राजस्थान में बदलाव के सपने देख रहे है, लेकिन यहां कुछ नहीं होने वाला – गहलोत

0
165
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज गोदी मीडिया पर जमकर बरसे। गहलोत मुख्यमंत्री आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मीडिया में बैठे लोग खबरें चला रहे हैं कि पंजाब के बाद अब राजस्थान में बदलाव होगा। जैसे उन्हें रात में सपना आया हो या किसी ने उन्हें पुख्ता कर दिया हो कि राजस्थान में सब कुछ बदलने वाला है।

राष्ट्रीय मीडिया खबरें चलाकर गुमराह कर रहा है

गहलोत यहीं नहीं रुके उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया को मोदी की टीम करार देते हुए कहा कि उन्हें मोदी जी को जवाब देना पड़ता है ।इसलिए ऐसी खबरें चलाते हैं। पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी है । राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ की बारी है । यहां कुछ बदलाव नहीं होगा । ऐसी खबरों से लोगों को गुमराह किया जाता है । सरकार पूरे 5 साल चलेगी और फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश में किसी भी तरह की कोई anti-incumbency नहीं है और जनता ने मूड बना लिया कि एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी को ही सत्ता में लाना है।

अगली सरकार भी कांग्रेस की होगी

यहां कुछ नहीं होना अगली सरकार भी कांग्रेस की आनी है। में भी 10 -15 साल मुझे कुछ नहीं होने वाला। कोरोना काल मे भी बीमार होने पर कुछ लोग उम्मीद लगाए रहे थे। लेकिन मुझे कुछ नहीं होने वाला, जिसको दुःख हो रहा है ,उसे होने दो, इसमें में कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अगली सरकार भी कांग्रेस की बनेगी और शांति धरिवाल को 4 बार यूडीएच मंत्री बनाऊंगा। उन्होंने कहा कुछ लोग तो जिस दिन से सरकार बनी है उसी दिन से मुझे हटाने की खबरें चला रहे हैं। उनको पता नहीं क्या मिल जायेगा। ये समझ से परे हैं।

- Advertisement -
Previous articleवसुंधरा राजे से मुलाक़ात करने पहुँचे सतीश पूनियां
Next articleमुख्यमंत्री ने किया आवासन मंडल का एप लांच
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here