लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अजमेर से नितिन मेहरा।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी स्वर्गीय इंदिरा देवी के देहावसान के उपरांत आज उनके निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक जगत से जुड़ी अनेक हस्तियों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक बालमुकुंद आचार्य, डॉ. ऋतु बानावत, सुभाष मील, गोरधन वर्मा, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, भाजपा प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, जिला प्रमुख नागौर भागीरथ, जिला अध्यक्ष नागौर सुनीता माहेश्वरी, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, मान सिंह किनसरिया, डॉ. फूलचंद भिंडा, एवं भगवान महावीर कैंसर अस्पताल के निदेशक सुभाष चंद्र पारीक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय नागरिकों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं संत-महात्माओं ने भी भाग लेकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। सभी ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।















































