लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़ जिले के दलोट से एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार तड़के दलोट तालाब में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
सालमगढ़ थाना पुलिस और निनोर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक की पहचान मांनजी पुत्र नाथु मईडा (उम्र 90 वर्ष), निवासी खेरखूंता, थाना शिवगढ़, जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। 
मौके पर मौजूद मृतक की पुत्री पार्वती पत्नी जीतमल राणा ने बताया कि दीपावली के अवसर पर उनके पिता सेवना गांव आए थे। वे लकवा ग्रस्त थे और शनिवार को भादवामाता मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे।
पुलिस ने शव को दलोट चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

















































