पीसांगन में खाकी का मानवीय चेहरा — दीपावली पर गरीब बस्तियों में बांटी खुशियां

0
205
- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
लोकेशन: पीसांगन (अजमेर)
 स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
दीपावली के पर्व पर जहां शहर झिलमिला रहा था, वहीं पीसांगन पुलिस ने इस त्योहार की खुशियां उन लोगों तक पहुंचाई, जिनके घरों में अंधेरा था। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेठन और अखेपुरा पहुंचकर कबिलाई घुमंतू जनजाति (वन बागरिया, कालबेलिया) और बाल्मीकि बस्ती में रहने वाले परिवारों के बीच पटाखे, मिठाइयां, दीपक और खाद्य सामग्री वितरित की।
पुलिस की इस पहल से गरीब बस्तियों में दीपावली की खुशियां फैल गईं और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
लोगों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि—
 “पुलिस ने आज वाकई समाज के कमजोर वर्गों के साथ त्योहार की सच्ची भावना निभाई है।”
रामपुरा डाबला प्रशासक सीमा चौधरी ने भी इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी पहलें पुलिस और समाज के बीच संबंधों को और मजबूत बनाती हैं।
इस अवसर पर एएसआई सुरेंद्र कुमार, बीट अधिकारी अनिल माली, आसूचना अधिकारी राजेंद्र कुमार थांकण, और धर्मासिंह रावत सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने कहा कि—
“हमारी कोशिश है कि दीपावली की रोशनी हर झोपड़ी तक पहुंचे। यही असली सेवा और सच्ची खुशी है।”
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here